भुलाया नहीं जा सकता बंटवारे का दर्द, 14 अगस्त को मनाएंगे 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'- प्रधानमंत्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
आजादी से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को देश का बंटवारा हुआ था। इसी दिन पाकिस्तान के रूप में नए देश का उदय हुआ था। इसको याद करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। नफरत और हिंसा के वजह से देश के लाखों भाई-बहनों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। ऐसे में अब देश इस दिन को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाएगा।