शांति के लिए अगर भारत एक कदम बढ़ेगा तो पाक दो कदम बढ़ेगा- पाकिस्तानी विदेश मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि- अमेरिका, भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग नजरिए से देखना चाहता है। अमेरिका, भारत को चीन के चश्मे से देखता है। पीटीआई सरकार अपनी कूटनीतिक पहुंच रूस और चीन तक बढ़ाना चाहती है। कुरैशी ने कहा कि- हमने कभी वार्ता से इंकार नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि अगर भारत शांति का एक कदम लेगा तो हम दो लेंगे।
