x

अफगानिस्तान से यूक्रेनी नागरिकों को लेने गया विमान हाइजैक, ईरान ले जाया गया

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

यूक्रेन सरकार ने दावा किया है कि उसके नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए अफगानिस्तान गए एक विमान को कुछ बंदूकधारियों ने हाइजैक करके चोरी कर लिया और इसे ईरान ले गए। ईरान ले जाए गए विमान में यूक्रेन के नागरिक सवार नहीं थे। अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इस विमान को किसने चुराया। सरकार ने विमान को वापस पाने को लेकर भी अभी कुछ नहीं कहा है।