हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, प्रथम महिला भी हुई घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कैरेबियाई देश हैती में हमलावरों द्वारा वहां के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज की घर में घुसकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में देश की प्रथम महिला और उनकी पत्नी भी घायल हो गई। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई ज रही है। इस घटना की पुष्टि देश के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने की है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।