x

आज आएगा यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम, प्रदेश के 84 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आएगा। प्रदेश में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रदेश भर में मतगणना के लिए कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आगरा में सबसे अधिक पांच, अमेठी, अम्बेडकरनगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में 2-2 व बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र है। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के बूथ नंबर-105 पर पड़े मतों की गिनती मतगणना में नहीं होगी।