'दुबई के शासक ने किडनैप कराई थीं बेटियां, पत्नी को भी डराया था'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक ब्रिटिश कोर्ट के मुताबिक, दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने ही अपनी दो बेटियों को अगवा करके दुबई वापस बुलवाया था। शमशा साल 2000 में कैंब्रिज से गायब हुई थी और साल 2018 में दूसरी बेटी लतीफा हिंद महासागर से वापस भेजी गई थी। मखतूम पर बच्चों संग दुबई से भागकर लंदन पहुंची उनकी छठी पत्नी प्रिंसेज हया को डराने-परेशान करने के भी आरोप हैं।
