"डबल इंजन की सरकार से बढ़ जाती है विकास की रफ्तार": कर्नाटक में पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times Now News
प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में एम्स की संख्या तीन गुना करने जैसी भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि जब भाजपा को सेवा का मौका मिलता है तो विकास की गति और पैमाना बढ़ जाता है। साथ ही उन्होंने कर्नाटक की साहित्य, इतिहास और आध्यात्मिकता की समृद्ध विरासत की भी प्रशंसा की।
