सीडीएस रावत के निधन के बाद तीनों सेना प्रमुखों की पहली बार होगी बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर हादसे में निधन के बाद पहली बार तीनों सेनाओं के प्रमुख राजधानी में इस सप्ताह बैठक करेंगे। 23 और 24 दिसंबर को होने वाली बैठक में चीन और पाकिस्तान सीमा की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा होगी। तीनों सेना प्रमुखों को विशेषष रूप से चीन सीमा पर चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों से अवगत कराया जाएगा।
