बुधवार को कृषि कानून वापस लेने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ndtv
केंद्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को तीनों कृषि कानून वापस लेने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है, जिसमें तीनों कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद ही कृषि मंत्रालय और उपभोक्ता मामले मंत्रालय ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था और उनके प्रस्तावों को अगले हफ्ते मंजूरी मिल जाएगी।