फिर लौटेगा कड़ी सजाओं का दौर, तालिबानी नेता बोला- हाथ काटना जरूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले महीने अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह शरिया कानून लागू करेगा। अब उसके संस्थापक सदस्य मुल्ला नूरद्दीन तुराबी ने कहा है कि जल्द ही अफगानिस्तान में पुरानी सरकार के दौरान दी जाने वाली सजाओं को लागू किया जाएगा। बता दें कि 1996 से लेकर 2001 तक तालिबान की सरकार रही थी, जिसमें सरेआम फांसी देने से लेकर हाथ काटने तक की सजाएं दी जाती थीं।