तख्तापलट की आशंका: सूडान में प्रधानमंत्री समेत कई अधिकारी नजरबंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: smh
सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को आज सैन्य बलों ने नजरबंद कर दिया है। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ये जानकारी दी है। प्रोफेशनल्स एसोसिएशन पार्टी ने जनता से संभावित तख्तापलट के विरोध में सड़क पर उतरने का आग्रह किया है। हालांकि देश में अभी इंटरनेट और फोन के सिग्नल बंद नहीं किए गए हैं। इससे पहले सितंबर में भी सेना ने सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।
