x

बलूचिस्तान में हो सकते हैं और हमले, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: mmnews

हाल ही में हुए हमलों के कारण बलूचिस्तान में कानून प्रवर्तन एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बलूचिस्तान में 2 अलग-अलग आतंकी हमलों के मद्देनजर पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। गुरुवार को बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के 2 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। इसमें 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना ने 13 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है।