घाना में सांसदों के बीच चले लात-घूंसे, इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स टैक्स को लेकर हुई तकरार, देखें वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
घाना की संसद से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई। घाना की संसद में विवाद तब शुरू हुआ जब सोमवार को संसद में इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट टैक्स पर बहस हो रही थी। इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए सांसद चैंबर के सामने पहुंचे इसके बाद सांसदों ने हाथापाई शुरू कर दी बात बिगड़ी तो इतनी बिगड़ती चली गई कि लोकतंत्र ही शर्मसार हो गया।
