दिल्ली में तीनों नगर निगमों का होगा एकीकरण, राज्यसभा से प्रस्ताव पारित होकर राष्ट्रपति के पास भेजा गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
दिल्ली में तीनों नगर निगमों को मिलाकर एक बनाने की राह साफ हुई। केंद्र के प्रस्ताव पर मंगलवार को राज्यसभा ने भी मंजूरी की मुहर लगा दी। इससे पहले यह प्रस्ताव लोकसभा में पारित हो चुका है। अब इस प्रस्ताव को फाइनल मंजूरी के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजा गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही दिल्ली साउथ, ईस्ट और नॉर्थ नगर निगम को मिलाकर एक किया जाएगा।
