इजरायल में पश्चिमी तट पर तीन हजार स्थाई निर्माण होंगे, भड़क सकता है फलस्तीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी तट पर स्थायी निर्माण हो रहा है। इजरायली सरकार के इस फैसले की बाइडन प्रशासन ने निंदा की है। बुधवार को इजरायली सरकार की कमेटी ने तीन हजार नए आवास बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। 2020 में ही पश्चिमी तट पर 12 हजार से ज्यादा निर्माण हुए थे। अब स्थाई निर्माण से इजरायल अमेरिका को नाराज करते हुए फलस्तीनियों का विद्रोह भड़का सकता है।
