संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य चुने गए ये पांच देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजंबिक और स्विटजरलैंड 2023-24 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य चुने गये हैं। ये देश अगले साल एक जनवरी से भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नार्वे की जगह लेंगे। बृहस्पतिवार को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023-24 की अवधि के लिए पांच अस्थायी सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव कराया।
