पंजाब में 6 महीने में तीसरे एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर की नियुक्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ते हालात के बीच 6 महीने में तीसरे एडीजीपी को नियुक्त किया। पहले नरेश अरोड़ा एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर थे, जिन्हें आप सरकार ने बदलकर ईश्वर सिंह को जिम्मा सौंपा। पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच अब अर्पित शुक्ला को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर लगाया। सरकार ने कल 54 आईपीएस और पीपीएस अफसरों का तबादला किया। जिसमें एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर भी शामिल हैं।