बंगाल में सिख जवान की पगड़ी से बेअदबी पर भड़के हरभजन सिंह, ममता सरकार से की कार्रवाई की मांग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को बंगाल में बीजेपी की ओर से हो रहे नबन्ना मार्च में राज्य की पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें, एक सिख सुरक्षाकर्मी जो बीजेपी नेता प्रियांगू पांडेय की सुरक्षा में तैनात हैं की पुलिस पिटाई करती दिख रही है। पिटाई के दौरान सिख सुरक्षाकर्मी बलविंदर सिंह की पगड़ी खुल जाती है।वहीं मारपीट का वीडियो क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शेयर करते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
