उद्धव सरकार को कल विधानसभा में साबित करना होगा बहुमत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा, जिसमें उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करना होगा। इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायक कल सुबह मुंबई पहुंच रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। फ्लोर टेस्ट मामले में शिवसेना सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है।
