2 मई से पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया। 2 मई से दफ्तर सुबह 7 बजे खुलेंगे और 2 बजे बंद होगे। सीएम भगवंत मान ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 15 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेंगे। कर्मचारियों ने भी सरकार के फैसले पर सहमति जताई। कर्मचारियों ने कहा कि दोपहर के समय गर्मी अधिक बढ़ने से पहले वह भी अपने घरों पर लौट कर परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे।
