TMC सांसद ने वामपंथी उग्रवाद खात्मे के लिए ममता बनर्जी मॉडल को बताया अच्छा, लगे ठहाके
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा उस समय ठहाकों से गूंज उठा, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सौगात राय ने वामपंथी उग्रवाद पर पश्चिम बंगाल के कथित अच्छे मॉडल का उदाहरण दिया। दमदम सीट से सांसद रॉय ने प्रश्न काल के दौरान गृह मंत्री से पूछा कि वामपंथी उग्रवादी की समस्या कई प्रांत में है, जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब यह समस्या नहीं है।