फेसबुक और भाजपा के बीच सांठगांठ की ओर इशारा करते हुए टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने जुकरबर्ग को लिखी चिट्ठी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक और भाजपा के सांठगांठ की ओर इशारा करते हुए टीएमसी राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने मार्क जुकरबर्ग को एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि विधानसभा चुनाव होने से कुछ महीने पहले यहां जिस तरह से फेसबुक पेज और अकाउंट्स को ब्लॉक करना भाजपा के बीच संबंध की ओर इशारा करता है। फेसबुक के वरिष्ठ प्रबंधन के आंतरिक ज्ञापन सहित सार्वजनिक तौर पर कई ऐसे सबूत मौजूद हैं, जो पक्षपात साबित करने को काफी हैं।
