टीएमसी सांसद ने की उपसभापति पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बीजेपी ने विशेषाधिकार नोटिस दिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
बीजेपी सांसदों ने टीएमसी सांसद डोला सेन द्वारा रूपा गांगुली पर टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ संसद में विशेषाधिकार नोटिस दिया। बीरभूम हिंसा के मुद्दे पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को राज्यसभा में रूपा गांगुली रोने लगी थीं। इसके बाद एक वीडियो में डोला सेन को कहते सुना जा सकता है कि, 'हरिवंश ने शून्यकाल में रूपा गांगुली को बोलने की अनुमति देकर बीजेपी के कार्यकर्ता जैसा काम किया है।'
