टीएमसी कार्यकर्ता ने मिथुन चक्रवर्ती और दिलीप घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लगाया ये आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: fpj
टीएमसी कार्यकर्ता मृत्युंजय पॉल ने मिथुन चक्रवर्ती और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दोनों नेताओं पर राज्य में हिंसा फैलाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को भड़काने का आरोप लगाया। बीजेपी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताकर कहा कि टीएमसी झूठ का सहारा लेकर लोगों का ध्यान भटका रही है। दरअसल, चुनाव नतीजों के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर राज्य में हमले हो रहे हैं।
