टीएमसी की राज्य सचिव सयानी घोष त्रिपुरा सीएम बिप्लब कुमार देब को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की राज्य सचिव सयानी घोष को बीते शनिवार को मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच सब डिविजनल पुलिस अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि सयानी घोष पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानों के लिए हत्या के प्रयास की धारा 307 और दो समुदायों के बीच शत्रुता भड़काने के आरोप के तहत धारा 153ए लगाई गई है।
