कब्जे को जायज करने के लिए खेरसॉन में यूक्रेनी मुद्रा हटाकर रूबल चला रहा रूस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cfr
खेरसॉन पर सैन्य कब्जे के बाद रूस आर्थिक बदलाव में जुटा। यहां यूक्रेनी मुद्रा को रूसी मुद्रा से बदला जा रहा है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना यहां अपने कब्जे को जायज करने के लिए यह रणनीति अपना रही है। खबर है कि अमेरिका की फर्सट लेडी जिल बिडेन इस सप्ताह रोमानिया और स्लोवाकिया जाएंगी। जहां वे रूसी हमले के बाद विस्थापित हुए यूक्रेनी परिवारों से मिलेंगी।
