असाधारण उपलब्धियों के लिए आज 11 बच्चे होंगे राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा सम्मानित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। जबकि, पीएम मोदी 24 जनवरी को इन बच्चों से बातचीत करेंगे। पुरस्कृत होने वालों में छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। हर बच्चे को एक पदक, एक लाख रुपये और एक प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। स्मृति ईरानी भी विजेता बच्चों के साथ संवाद करेंगी और उन्हें बधाई देंगी।
