तेजप्रताप आज नंगे पांव करेंगे पदयात्रा, तेजस्वी को भी आमंत्रण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इस बार नाराजगी इतनी ज्यादा है कि कल उन्होंने गुस्सा शांत कराने आईं अपनी मां राबड़ी देवी से मुलाकात नहीं की। तेजप्रताप आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर पदयात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर तेजस्वी को पदयात्रा के लिए आमंत्रित किया।
