आज सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के दौरे पर सीएम योगी, कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर अधिकारियों संग करेंगे बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कल सीएम योगी ने कोरोना संक्रमण की स्थिति जानने के लिए नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ का दौरा किया था। इसके बाद आज सीएम योगी कोरोना संक्रमण की स्थिति जानने के लिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दौरे पर हैं। सीएम मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। सीएम सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग बैठक करेंगे। सीएम ग्रामीणों से भी मिलेंगे।
