आज नाटो का 31वां सदस्य देश बनेगा फिनलैंड, रूस ने जताया विरोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिनलैंड आज नाटो का मेंबर बन जाएगा। इसी के साथ फिनलैंड नाटो में शामिल होने वाला 31वां देश होगा। नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग ने इसकी जानकारी दी है। नाटो का हेडक्वॉर्टर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में है। यहां आज दोपहर संगठन के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में फिनलैंड को सदस्य बनाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। फिनलैंड के नाटो में शामिल होने का रूस ने विरोध किया है।
