आज है बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी और जेपी नड्डा देंगे संबोधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
आज बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को आज सुबह साढ़े 10 बजे संबोधित करेंगे। इस दौरान बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। यूपी में कार्यकर्ता राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन पर संदेश सुनेंगे। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव मौजूद रहेंगे।
