आज है बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस है, जिसे समाजिक न्याय पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसमें बड़े खिलाड़ी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, दिल्ली पुलिस के जवान सहित सेना से सेवानिवृत अधिकारी शामिल होंगे। आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम "भाजपा को जानो" में विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर सुबह 10 बजे पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसके लिए इंतजाम कर लिए हैं।
