मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, विपक्ष की मांग- मणिपुर पर हो चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 राज्यसभा में पेश करेंगे। यह विधेयक पिछले साल लोकसभा द्वारा पारित किया गया था। दूसरी ओर कांग्रेस सहित विपक्ष दलों की मांग है कि सरकार मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में चर्चा करें।