आज चारा घोटाला में सीबीआइ कोर्ट में पेश होंगे लालू, कल जलाएंगे छह टन की लालटेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार की शाम लालू दिल्ली से पटना पहुंचे। आज मंगलवार को उन्हें बांका कोषागार से संबंधित चारा घोटाला के मामले में पटना सीबीआइ कोर्ट में पेश होना है। लालू की इस यात्रा के दौरान आरजेडी की लालटेन का वजन भी बढ़ने वाला है, वह भी मामूली नहीं, बल्कि छह टन। यह वजनदार लालटेन बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही देखने को मिलेगी।
