आज पीएम मोदी जालंधर में भरेंगे हुंकार, 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bharat Times
पंजाब में 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उससे पहले आज पीएम मोदी जालंधर में रैली करेंगे। इसके अलावा, 16 फरवरी को पठानकोट तो 17 फरवरी को फाजिल्का में भी पीएम मोदी की रैली होगी। आदमपुर से जालंधर पीएपी तक पुलिस तैनात है। तीन स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बीएसएफ, सीआरपीएफ व कमांडो दस्ते तैनात होंगे। सीसीटीवी वैन मौजूद रहेंगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा हेतु रूट डायवर्ट हुए।
