पीएम मोदी आज जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में तालिबान राज को लेकर जी-20 देशों के नेता आज चर्चा करेंगे। सम्मेलन में पीएम मोदी भी भाग लेंगे। सम्मेलन के एजेंडा में अफगानिस्तान में मानवीय जरूरतों को लेकर प्रतिक्रिया, सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकारों पर विचार-विमर्श जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। सम्मेलन का आयोजन इटली कर रहा है, जो जी-20 का वर्तमान अध्यक्ष है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि पीएम मोदी भी इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।
