आज सपा के गढ़ में पीएम मोदी भरेंगे हुंकार, मायावती की भी होगी जनसभा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन कन्नौज सदर, तिर्वा, छिबरामऊ, इटावा सदर, जसवंतनगर, भरथना, औरैया सदर, बिधूना, दिबियापुर और फर्रुखापुर की भोजपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के पक्ष में पीएम मोदी जनसभा करेंगे। कन्नौज के तिर्वा में मां अन्नपूर्णा मैदान में होने वाली जनसभा में योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। मायावती औरैया के बेला-इंदरगढ़ मार्ग स्थित भदौरा के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।
