x

आज वर्चुअल शिखर सम्मेलन में विश्व को पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे पीएम मोदी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

प्रधानमंत्री मोदी आज विश्व को पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे। मोदी ये संदेश उस वर्चुअल शिखर सम्मेलन के पहले दिन अपने संबोधन में देंगे, जिसकी मेजबानी जलवायु संकट पर चर्चा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कर रहे हैं। कल खत्म होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में बाइडन ने विश्व के 40 शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं।