राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ: पीएम करेंगे नीति नियंताओं, छात्रों-शिक्षकों को संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ है। इस मौके पर पीएम मोदी नीति नियंताओं, छात्रों-शिक्षकों को संबोधित करेंगे। पीएमओ के मुताबिक, पीएम वर्चुअल कार्यक्रम में शिक्षा से जुड़े कई कार्यक्रमों की भी शुरुआत करेंगे। पीएम 'एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट' की शुरुआत करेंगे, जो उच्च शिक्षा में छात्रों को मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम का विकल्प प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।
