आज पैतृक गांव परौंख जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद, साथ होंगे पीएम मोदी और सीएम योगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति कोविंद आज दोपहर अपने पैतृक गांव परौंख जाएंगे। जहां वो पीएम मोदी, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रपति परिजनों, मित्रों व अन्य लोगों से मिलेंगे। राष्ट्रपति विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगे। बता दें राष्ट्रपति शनिवार तक वहां रहेंगे लेकिन पीएम मोदी कार्यक्रम के बाद दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
