आज क्राइम ब्रांच ने आशीष मिश्र को पूछताछ के लिए बुलाया, गिरफ्तारी की संभावना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
क्राइम ब्रांच ने लखीमपुर खीरी कांड में मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र मोनू को आज सुबह 10 बजे बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा किया। इससे पहले आईजी लक्ष्मी सिंह ने आशीष मिश्र मोनू को पर्यवेक्षण समिति के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने आशीष मिश्र मोनू की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
