आज होगा इमरान खान की सरकार की किस्मत का फैसला, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी वोटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तान में आज अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार की किस्मत का फैसला होगा। विपक्ष ने संसद में ये प्रस्ताव रखा है और वोटिंग के लिए सांसद संसद पहुंचने लगे हैं। इमरान सरकार पहले ही अपना बहुमत खो चुकी है, ऐसे में उसका गिरना लगभग तय है। अगर सरकार गिरती है तो इमरान पाकिस्तान के इतिहास के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जिसे अविश्वास प्रस्ताव के कारण अपनी सरकार गंवानी पड़ी है।