आज हो सकती है रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत, अमेरिका बोला- रूस बौखलाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newsroompost
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन है। दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। इस बीच खबर है कि रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत आज हो सकती है। हालांकि अमेरिका ने कहा कि रूस बौखला गया है। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें से 19 में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है।
