आज डेनमार्क की प्रधानमंत्री करेंगी आगरा के किले और ताजमहल का दीदार, दो घंटे के लिए पर्यटकों की एंट्री बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन शनिवार रात आगरा पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद वो आज सुबह ताजमहल और आगरा का किला देखेंगी। एएसआई के मुताबिक, उनके दौरे के कारण सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, जबकि आगरा का किला सुबह 9 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 50 मिनट तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान पर्यटक किले में नहीं जा सकेंगे।
