आज विश्व हिंदू परिषद करेगा देशभर में इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व हिंदू परिषद आज हिंसक जिहादियों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि संगठन का युवा स्कंध बजरंग दल देशभर में इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा। विश्व हिंदू परिषद ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि आज देशभर में जिला मुख्यालयों पर इस्लामी कट्टरपंथियों के बढ़ते चरमपंथ व हिंसक घटनाओं के खिलाफ धरना देकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी एक ज्ञापन भेजा जाएगा।
