कल होगा महाराष्ट्र में नई कैबिनेट का विस्तार! 20 से ज्यादा मंत्री ले सकते हैं शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: business today
महाराष्ट्र में मंत्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। शिंदे कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 11 बजे हो सकता है। दरअसल, आज सुबह डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कैबिनेट विस्तार का फैसला लिया गया। राज्य में 10 से 17 अगस्त के बीच मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मंत्रिमंडल के विस्तार का निर्णय लिया गया है।