ट्रंप की यात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे के बाद 'ताज' में पर्यटकों की 'नो एंट्री'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। इस दौरान वो ताजमहल का दीदार करने आगरा भी जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से दोपहर 12 बजे के बाद से आम पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद कर दिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने ताजमहल के रास्ते पर पड़ने वाले पेट्रोल पंपों से भी 12 बजे से पहले अपने स्टॉक खाली करने को कहा है। प्रस्तावित रूट पर 3 पेट्रोल पंप पड़ते हैं।
