यूपी में नौ जिलों के कप्तान समेत दर्जन भर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Op India
उत्तर प्रदेश में नौ जिलों के कप्तान समेत एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं उनमें मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, महराजगंज, संत कबीर नगर, हाथरस, कुशीनगर, चित्रकूट और बलरामपुर के एसपी शामिल हैं। योगी शासन ने गुरुवार देर रात ये तबादले किए। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव होने की बात कही जा रही थी।
