सुनवाई के लिए दूतावास न पहुंचने पर जाकिर नाईक को न्यायाधिकरण ने चेताया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Foreign policy
यूएपीए के तहत जारी सुनवाई के लिए मलयेशिया स्थित भारतीय दूतावास में न पहुंचने पर जाकिर नाईक को न्यायाधिकरण ने चेताया। न्यायाधिकरण ने जाकिर नाइक को अगली सुनवाई में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने या अपना प्रमाणित वकालतनामा दाखिल करने को कहा। पिछली तारीख पर पारित आदेश के बावजूद उचित प्रारूप में डॉ जाकिर अब्दुल करीम नाईक के नाम के प्रमाणित वकालतनामे को अब तक दाखिल नहीं किया गया है।
