अब से जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूलों में लहराएगा तिरंगा झंडा, दिए गए निर्देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी स्कूलों में तिरंगा झंडा लहराता दिखेगा और तिरंगे झंडे के रंग का साइनबोर्ड दिखेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू और कश्मीर शिक्षा निदेशालय को सभी जिलों में ये व्यवस्था लागू करने को कहा। स्कूलों की दीवारों का रंग तिरंगे झंडे की तरह दिखेगा, स्कूलों की ऊंची इमारतों पर तिरंगा लहराता दिखेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसपर अमल करने को कहा।
